"लालू यादव बिहार के लिए गाली और अभिशाप", विजय सिन्हा ने RJD सुप्रीमो को दी चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो...

Tuesday, Sep 03, 2024-05:34 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आरएसएस-बीजेपी वालों का कान पकड़कर, दंड बैठक कराकर इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। वहीं, लालू के पोस्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव बिहार के लिए एक गाली है।

"लालू यादव बिहार के लिए अभिशाप"
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहारी शब्द को बदनाम, कलंकित, गाली बनाकर के लालू यादव ने बिहार को जो उपहार दिया है, वह उपहार हम आने वाले पीढ़ी को नहीं देंगे। लालू यादव अपने परिवार की जमींदारी बढ़ाना चाहते हैं। हम उनकी जाति में भी जाकर सदस्य बनाएंगे और उस समाज के प्रतिभावान को आगे बढ़ाएंगे। हर बिहारी के प्रतिभा मान सम्मान को बढ़ाएंगे। लालू यादव बिहार के लिए अभिशाप हैं।

"अगला मुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार का नहीं बनेगा"
सिन्हा ने कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव में हिम्मत है तो वह यादव समाज के पढ़े-लिखे काबिल व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाएं। अगला मुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार का नहीं बनेगा यह घोषणा करें तभी सच्चा सामाजिक न्याय होगा। भाजपा के सदस्यता अभियान पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह संगठन महापर्व है, इसमें विकसित भारत-विकसित बिहार की नींव रखी जाएगी...हम भारत को विकसित बनाएंगे, यही हमारा संकल्प है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static