UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी में जमशेदपुर की स्वाति ने लहराया परचम, हासिल किया 17 वां रैंक, बधाई देने वालों का लगा तांता

4/17/2024 6:09:16 PM

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर की मानगो निवासी स्वाति शर्मा 17वां रैंक लाकर यूपीएससी की परीक्षा में परचम लहराया है। मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिका नगर की रहने वाली स्वाति शर्मा पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की पुत्री है।

यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 17वां रैंक लाने वाली स्वाति शर्मा ने बताया कि पिता सेना में थे। इसलिए आरंभिक पढ़ाई देश के कई हिस्सों में हुई। स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सेकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की। इसके बाद 2019 में उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में एमए किया जिसके बाद दिल्ली गई। मगर कोई शिक्षा संस्था ज्वाइन न कर संस्थाओं से नोट्स लेना शुरू किया।

स्वाति ने एक रूम किराया पर लेकर पढ़ाई करना शुरू किया। यह परीक्षा उसने तीसरी बार में पास की। वहीं स्वाति के इस सफलता के लिए उसके घर पर शहरवासियों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। स्वाति ने बताया कि वह सभी के प्रयास और परिवार के सहयोग से आज इस मुकाम पर पहुंची है। इस कामयाबी के लिए पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

Content Editor

Khushi