Tribeniganj Assembly Seat: त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

11/4/2020 1:39:59 PM

 

सुपौलः त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट (Tribeniganj Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। त्रिवेणीगंज सीट, सुपौल लोकसभा सीट के तहत आता है। त्रिवेणीगंज सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।

1957 में त्रिवेणीगंज सीट पर कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट तुलमोहन राम ने जीत का परचम लहराया था। 1962 में त्रिवेणीगंज सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर खूबलाल महतो ने जीत हासिल किया था। 1967 और 1969 में त्रिवेणीगंज सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट अनूप लाल यादव ने जीत हासिल किया था। 1972 में त्रिवेणीगंज सीट से एसओपी के कैंडिडेट अनूप लाल यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1977 के त्रिवेणीगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट अनूप लाल यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था। 1980 के चुनाव में यहां से कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर जगदीश मंडल ने जीत हासिल कर लिया था।

वहीं 1985 में त्रिवेणीगंज सीट से लोकदल के टिकट पर अनूपलाल यादव ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1990 के चुनाव में इस सीट से अनूपलाल यादव ने एक बार फिर जनता दल के टिकट पर जीत हासिल किया था। 1995 के चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विश्व मोहन कुमार ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट से आरजेडी (RJD) के टिकट पर अनूप लाल यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2005 के चुनाव में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट विश्व मोहन कुमार ने एक बार फिर जीत हासिल कर लिया था, तो 2010 में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू (JDU) की कैंडिडेट अमला देवी ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2015 में जेडीयू (JDU) की कैंडिडेट वीणा भारती ने त्रिवेणीगंज में जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू (JDU) की कैंडिडेट वीणा भारती ने चुनाव में जीत हासिल की थी। वीणा भारती ने चुनाव में 89 हजार 869 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट अनंत कुमार भारती को 37 हजार 469 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से वीणा भारती ने अनंत कुमार भारती को 52 हजार 400 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप (JAP) की कैंडिडेट अमला देवी, 7 हजार 340 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अमला देवी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। अमला देवी ने चुनाव में 63 हजार 729 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट अनंत कुमार भारती ने 44 हजार 706 वोट हासिल किया था। इस तरह से अमला देवी ने अनंत कुमार भारती को 19 हजार 23 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी (Congress)  कैंडिडेट सुरेंद्र नारायण सरदार ने 8 हजार 605 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में त्रिवेणीगंज सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर विश्व मोहन कुमार ने चुनाव में जीत हासिल की थी। विश्व मोहन कुमार ने चुनाव में 30 हजार 889 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) की कैंडिडेट अनीता देवी को 23 हजार 459 वोट मिला था। इस तरह से विश्व मोहन कुमार ने अनीता देवी को 7 हजार 430 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसपी कैंडिडेट श्यामानंद यादव ने 12 हजार 241 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Nitika