CM नीतीश ने गंगाजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण तो कुशवाहा निर्विरोध चुने गए JDU के प्रदेश अध्यक्ष, पढ़ें बिहार की Top 10 News

11/27/2022 6:12:57 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत देश में पहली बार बाढ़ के पानी से लाखों लोगों की 'प्यास' बुझेगी। उधर, उमेश कुशवाहा फिर से जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को धन्यवाद दिया। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए JDU के प्रदेश अध्यक्ष
उमेश कुशवाहा निर्विरोध जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। जदयू की राज्य परिषद की हुई बैठक में फिर से उनके नाम पर मुहर लगी है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सर्टिफिकेट और बुके देकर सम्मानित किया।

बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़के पप्पू यादव   
योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा महिलाओं पर दिए गए बयान पर देश की सियासत गरमा गई है। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने बाबा की इस टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा "यह जो बाबा हैं, चाहे रामदेव, आसाराम बापू, राम रहीम हो ऐसे बाबाओं को पानी में डुबाना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश ने राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने गया जी जलाशय में गंगा आरती भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

"गंगाजल आपूर्ति योजना" को लेकर राजगीर के लोगों में खुशी की लहर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अति महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक गंगाजल आपूर्ति योजना है। नीतीश कुमार के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत सबसे पहले गंगाजल की सप्लाई राजगीर के वार्ड नंबर 19 में की जाएगी। वहीं इस योजना से वार्ड नंबर 19 के लोग काफ़ी खुश दिखे।

झोलाछाप डॉक्टरों ने 5 महिलाओं का यूट्रस निकाला
बिहार में एक बार फिर गर्भाशय कांड हुआ है। ताजा मामला बगहा जिले से सामने आया है, जहां पर छापेमारी करने गई टीम को अवैध नर्सिंग होम और फर्जी अस्पताल चलता मिला है। छापेमारी के दौरान टीम को कई मरीज मिलें, जिनमें 5 महिलाओं का यूट्रस निकाल लिया गया था। यह सभी ऑपरेशन झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किए गए है।

पहली बार बाढ़ के पानी से बुझेगी लोगों की प्यास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गंगाजल आपूर्ति योजना देश के लिए मिसाल बन गई है। इस योजना के तहत देश में पहली बार बाढ़ के पानी से लोगों की प्यास बुझेगी। गंगाजल आपूर्ति योजना का उद्देश्य निर्मित विशाल जलाशयों में मानसून के महीनों में नदी में आए बाढ़ के पानी का भंडारण करना है।

कवियित्री अनामिका को काव्य पाठ से रोकने पर गरमाई सियासत
बिहार के सोनपुर मेला में आमंत्रित कवियित्री अनामिका अम्बर को काव्य-पाठ से रोकने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। बिहार भाजपा ने शनिवार को नीतीश कुमार सरकार पर अपनी राजनीतिक विचारधारा के विरोधियों को राज्य में मंच पर प्रदर्शन करने से रोककर ‘‘सांस्कृतिक पुलिसिंग'' करने का आरोप लगाया है।

भागलपुरः शादी समारोह में जा रही कार में अचानक लगी आग
बिहार के भागलपुर जिले में अचानक एक चलती कार में आग लग गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची है।

दावत में भोजन कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 18 घायल
बिहार के सारण जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर दावत में भोजन कर रहे लोगों को कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

योगी की लोकप्रियता से डरे नीतीश ने कवियित्री को दिखाई तानाशाहीः मोदी 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के सोनपुर मेला में आमंत्रित कवियित्री अनामिका अम्बर को काव्य-पाठ से रोक कर नीतीश सरकार ने दिनकर की धरती पर हिंदी कविता, स्त्री और अभिव्यक्ति की आजादी का जैसा तिहरा अपमान किया, उससे प्रदेश शर्मसार हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static