पूर्णिया में CM नीतीश पर जमकर बरसे अमित शाह तो राज्यपाल फागू चौहान की बिगड़ी तबीयत, पढ़ें बिहार की Top 10 News

9/23/2022 5:50:21 PM

पटनाः सत्ता गंवाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पहली बार बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। यहां अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि 'दलबदल कर नीतीश बाबू पीएम बन सकते हैं क्या?' उधर, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के अद्यतन कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

PM बनना चाहते हैं नीतीश, इसलिए उन्होंने BJP को दिया धोखाः अमित शाह
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री बनने की हसरत के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा दिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा कांग्रेस से हाथ मिला लिया।

Amit Shah के बिहार दौरे पर Tejashwi का हमला
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह का कार्यक्रम मुझे कॉमेडी शो जैसा लगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने कहा था कि जब अमित शाह आएंगे तो बेकार की बात करेंगे।

Indian Railway ने दिवाली और छठ पूजा पर चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
​​​​​​​दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। भारतीय रेलवे ने अमृतसर और पटना शहरों के बीच के लिए सुपर-फास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय लगातार बढ़ रही भीड़ और ट्रेनों में कंफर्म टिकट फुल हो जाने की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ी 
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया है। दरअसल, गुरुवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया पर उनके स्वास्थ्य को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेज दिया गया।

अब इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे लालू यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजग) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पटना स्थित विशेष अदालत ने इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में अपने वकील सुधीर कुमार सिन्हा के माध्यम से एक अर्जी दाखिल कर लालू यादव की ओर से निवेदन किया गया था।

कुशवाहा ने शिवानंद को ही दे डाली आश्रम खोलने की सलाह
जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2025 में आश्रम खोलने की सलाह देने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शिवानंद तिवारी पर गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि देश के करोड़ों लोग नीतीश कुमार को ‘सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर' पर आसीन देखना चाहते हैं।

शिवानंद के बयान पर जायसवाल का कटाक्ष ​​​​​​​
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वर्ष 2025 में तेजस्वी यादव के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आश्रम खोलने की सलाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के आश्रम निर्माण में भाजपा पूर्ण सहयोग देगी।

बिहार-झारखंड का कुख्यात नक्सली 2 साथियों के साथ गिरफ्तार ​​​​​​​
बिहार- झारखंड का कुख्यात नक्सली नेता और 18 लाख रुपए के इनामी विनय यादव को दो अन्य नक्सलियों के साथ औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से 20 लाख रुपए नगद भी बरामद किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static