इस बार वर्चुअल होगा बिहार में चुनाव प्रचार, डोर-टू-डोर कैंपेन में सिर्फ इतने लोगों को मिली इजाजत

9/25/2020 4:12:05 PM

बिहार डेस्क: कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतदान 3 चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बहुप्रतिक्षित बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बेहद असाधारण परिस्थितियों में कराये जा रहे हैं और इन परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकोल के संबंध में व्यापक इंतजाम किये गये हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। 

3 चरणों में होगा मतदान-
पहला चरण: 28 अक्टूबर-71सीट
दूसरा चरण: 03 नवंबर-94 सीट
तीसरा चरण: 7 नवंबर-78 सीट
मतगणना (नतीजे): 10 नवंबर

डोर-टू-डोर कैंपेन में सिर्फ पांच लोगों को मिली इजाजत-
बिहार में चुनाव प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा, लेकिन डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि डोर-टू-डोर कैंपेन में सिर्फ पांच लोग ही जा सकेंगे। इस बार नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भी भरा जाएगा, डिपोजिट को भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा। नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे। प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी। 

एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे-
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे। इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा। सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा।

80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे-
चुनाव आयोग ने कहा कि 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे। हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी। इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है, सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static