मोदी कैबिनेट में मांझी, चिराग, ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर का मंत्री बनना तय! शपथ ग्रहण के लिए आया फोन

Sunday, Jun 09, 2024-11:45 AM (IST)

Modi 3.0 Cabinet List: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। वहीं, नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं।

इन्हें नेताओं को मिल सकती हैं कैबिनेट में जगह
सूत्रों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, जदयू से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह के पास भी फोन पहुंच चुका है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है। बता दें कि इस बार मोदी सरकार 3.0 में टीडीपी और जेडीयू की बड़ी भूमिका है। क्योंकि बीजेपी लोकसभा चुनावों में 272 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रही, इसलिए वह एनडीए के अपने सहयोगी जदयू और टीडीपी के समर्थन से सरकार बनाएगी।

बिहार की कुल 40 लोकसभा सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 30 सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहा है। भाजपा और जदयू जहां 12-12 सीट जीतने में सफल रही, वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीट और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

'जीतन राम मांझी का 42 साल का करियर रहा'
वहीं, जब  HAM पार्टी नेता संतोष मांझी से यह पूछे जाने पर कि क्या HAM प्रमुख जीतन राम मांझी को कैबिनेट में मंत्री पद के लिए कोई फोन आया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो यह हमारे और पार्टी के लिए खुशी का मौका होगा। जीतन राम मांझी का 42 साल का करियर रहा है। वे बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके अनुभव का हम सबको लाभ मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static