महिला दिवस के अवसर पर बोले उमेश कुशवाहा- मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो काम किया, वो...

3/10/2024 2:46:52 PM

पटना(संजीव कुमार): आज जदयू प्रदेश कार्यालय में महिला दिवस (Women's Day) मनाया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा  (Umesh Kushwaha)  सहित बिहार सरकार की कई पूर्व मंत्री मौजूद रहीं। वहीं, इस दौरान कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

"हमारे नेता ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो काम किया, वह..."
वहीं, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर हर साल महिला दिवस मनाया जाता है और 8 मार्च को महाशिवरात्रि के चलते जदयू ने इस बार 10 मार्च को महिला दिवस मनाया गया। हमारे नेता ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो काम किया, वह देश भर में एक मिसाल है। देश के किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का काम नहीं किया है, जिस तरह से महिलाओं को आरक्षण दिया गया हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहल पर ही हुआ है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया है।

"सीट शेयरिंग पर कोई कंफ्यूजन नहीं है"
वहीं बिहार में महिला नेत्री को टिकट देने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की नजर में सब पर है। जदयू में कई नेताओं के सीट देने के मामले में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि कोई विवाद नहीं है और मुख्यमंत्री का अधिकार है, किसे कहा सीट मिलता है। सीट शेयरिंग के मामले पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि कही कोई कंफ्यूजन नहीं है और सीट शेयरिंग जल्दी हो जाएगा। चिराग पासवान के नाराजगी पर कहा कि कोई नाराज नहीं है। सब साफ हो जाएगा  और जल्दी सीट शेयरिंग का मसला भी सुलझा लिया जाएगा।

Content Editor

Swati Sharma