अब छपरा में अनूठी शादी... 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बारात में शामिल हुए 8 बच्चे सहित पूरा गांव, जानिए वजह

5/6/2022 1:19:31 PM

 

 

छपराः बिहार में इन दिनों अनोखी शादियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में रब ने 36 इंच के दूल्‍हाे और 34 इंच की दुल्‍हन की जोड़ी बनाई थी, वहीं अब छपरा में अनोखी शादी देखने को मिली है, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बारात में 7 बेटियां व एक बेटा सहित पूरा गांव शामिल हुआ। वहीं शादी के पीछे की वजह जानकर हर कोई दंग रह गया।

दरअसल, छपरा के एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले 5 मई को ही हुई थी, लेकिन पत्नी का दोंगा नहीं हुआ था। दोंगा वह रस्म होती है, जिसमें पत्नी मायके से अपने पति के घर दूसरी बार जाती है। इस रस्म को पूरा करने के लिए 70 वर्षीय दूल्‍हा रथ पर सवार होकर अपनी दुल्‍हन को लाने ससुराल चल पड़ा। इतना ही नहीं उनकी बारात में 7 बेट‍ियों और 1 बेटा सहित पूरा गांव बाराती बना हुआ था। सभी बैंड-बाजा और डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। अपने दूल्हे का यह अंदाज दुल्हन को भी काफी पसंद आया।

ये भी पढ़ेंः- भागलपुर में अनोखी शादी... 36 इंच के दूल्हे की 34 इंच की दुल्हन, बिन बुलाए शादी देखने पहुंचे हजारों लोग


वहीं दूल्हा बने राजकुमार सिंह ने बताया की 42 साल पूर्व उनकी शादी में मांझी थाने के नचाप गांव से बारात आमदाढ़ी आई थी। शादी के बाद वह कभी अपने ससुराल आमदाढ़ी नहीं गए थे और न कभी दोंगा की रस्म पूरी हुई थी। राजकुमार सिंह ने बताया कि उनकी बच्चों ने मिलकर 42 वर्ष के बाद इस रस्म को पूरा किया। बता दें कि राजकुमार सिंह अपने गांव में आटा-चक्की चलाते हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी 7 बेटियों को बिहार पुलिस और सेना में नौकरी दिलाई। इसके अतिरिक्त बेटे को इंजीनियर बनाया।

 

Content Writer

Nitika