बिहार में साक्षी मर्डर जैसा कांडः शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने लड़की को 12 बार मारा चाकू; 4 साल से था अफेयर

5/30/2023 5:58:27 PM

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली के साक्षी मर्डर जैसा कांड सामने आया है, जहां एक युवती ने प्रेमी के साथ तुरंत शादी करने से किया तो नाराज लड़के ने युवती के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती को 12 बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लड़की पर 12 बार चाकू से किया वार 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम‎ युवती तीन‎ लड़कियों के साथ एक शादी‎ समारोह में दुल्हन को मेहंदी लगाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में प्रेमी ने उसे रोक लिया और तुरंत शादी के लिए‎ दबाव बनाने लगा। वहीं जब युवती ने तुरंत शादी ने लिए मना किया तो युवक उसे अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसी बीच युवक ने चाकू निकाला और युवती पर हमला कर लिया। देखते ही देखते उसने लड़की पर 12 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

4 साल से चल रहा था प्रेम‎ प्रसंग
वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी‎ चंदन (22)‎ और उसका परिवार फरार है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी‎ चंदन और युवती के बीच पिछले 4 साल से प्रेम‎ प्रसंग चल रहा था। जब युवती के परिजनों को प्रेम-प्रसंग का पता चला तो दोनों को अलग रहने की हिदायत दी गई। लेकिन सिरफिरे युवक ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा। छह महीने पहले प्रेमी ने प्रेमिका की खींची कुछ फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन भी दिया था। लेकिन स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले को सुलझा लिया गया। पीड़िता ने बताया कि चंदन अक्सर शादी के लिए जिद करता है। लेकिन मेरी अभी उम्र नहीं हुई है शादी की। 

Content Writer

Ramanjot