"....पहले अपने 11 साल के कार्यकाल और NDA के 20 साल के शासन का हिसाब दें", PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तीखा हमला
Friday, Aug 22, 2025-11:30 AM (IST)

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी शुक्रवार को बोधगया में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, रैली से पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भाजपा (BJP) और पीएम मोदी (PM Modi) पर तीखा हमला बोला।
PM मोदी का भाषण "झूठ और नारों की दुकान" से ज़्यादा कुछ नहीं होगा- Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अरे पीएम जी, सुबह-शाम इतना झूठ क्यों बोलते हो? आज गया में नारे लगाने से पहले ये गाना ज़रूर सुन लो, ये बिहार की जनता के आपके लिए भाव हैं।" तेजस्वी ने अपने हमले जारी रखते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी का भाषण "झूठ और नारों की दुकान" से ज़्यादा कुछ नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नए वादे करने के बजाय अपने 11 साल के कार्यकाल और एनडीए के 20 साल के शासन का हिसाब दें।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने भी इस दौरे की आलोचना की। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "गया पिंडदान के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं; उन्हें उस डबल इंजन वाली सरकार का पिंडदान करना चाहिए, जो बिहार को विशेष दर्जा देने से इनकार करती है, संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण रखती है और पिछड़ों को उनके अधिकारों से वंचित करती है।"