बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव बने पिता, घर में आई नन्हीं परी
Monday, Mar 27, 2023-10:10 AM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी के घर में नन्हीं परी ने जन्म लिया है। वहीं इस खुशखबरी के बाद लालू परिवार में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।