मुलायम सिंह यादव के निधन पर तेजस्वी ने जताया गहरा शोक, कहा- देश के राजनीतिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

10/10/2022 11:48:30 AM

पटनाः धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह का 82 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वह काफी दिनों से यूरिन संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच बिहार के उपमुख्ममंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव ने निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

PunjabKesari

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति: तेजस्वी 
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम् शांति। 


मुलायम यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस 
बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।'' मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static