Teghra Assembly Seat: तेघड़ा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/17/2020 1:35:28 PM

 

बेगूसरायः बिहार का तेघड़ा विधानसभा सीट (Teghra Assembly Seat) बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1951 में तेघड़ा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में तेघड़ा में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट रामचरित्र सिन्हा ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1957 में निर्दलीय कैंडिडेट रामचरित्र सिन्हा ने तेघड़ा के चुनाव में जीत हासिल की थी। 1962 में हुए चुनाव में तेघड़ा से सीपीआई (CPI) कैंडिडेट चंद्रशेखर सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2010 में हुए चुनाव में यहां से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट ललन कुमार ने जीत हासिल की थी। 2015 के चुनाव में तेघड़ा से आरजेडी (RJD)  कैंडिडेट बीरेंद्र कुमार ने जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में तेघड़ा सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर बीरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की थी। बीरेंद्र कुमार ने चुनाव में 68हजार 975 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट राम लखन सिंह को 53 हजार 364 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बीरेंद्र कुमार ने राम लखन सिंह को 15 हजार 611 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट राम रतन सिंह, 25 हजार 818 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में तेघड़ा सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर ललन कुमार ने जीत हासिल की थी। ललन कुमार ने चुनाव में 38 हजार 694 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट राम रतन सिंह ने 32 हजार 848 वोट हासिल किया था। इस तरह से ललन कुमार ने राम रतन सिंह को 5 हजार 846 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट जमशेद अशरफ, 21 हजार 581 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब 10 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि किस उम्मीदवार की नैया पार लगेगी।

Nitika