सुशील मोदी ने राज्यसभा में पूछे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से जुड़े ये पूरक प्रश्न

2/4/2022 7:04:05 PM

 

नई दिल्ली/पटनाः राज्यसभा सांसद और बिहार के पर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को अश्लील तरीके से प्रस्तुत करने एवं अभद्र टिप्पणी किए जाने पर रोक लगाने सम्बन्धी विषय पर पूरक प्रश्न पूछे। इस पर इलैक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया।


अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि यदि सदन में सहमति बनती है और विपक्ष के हमारे साथी सहयोग करते हैं तो हम सोशल मीडिया के लिए बेहद सख्त नियम बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर भी मानना है कि सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने के लिए सख्त नियम होने चाहिए।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया को जवाबदेह और सुरक्षित बनाने तथा इसके दुरूपयोग को रोकने के लिए 2021 में पांच विशेष दिशा निर्देश जारी किए थे। इनका असर भी दिखाई दे रहा है और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब हर महीने इन निर्देशों से संबंधित अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static