सर्वे: बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही महागठबंधन, NDA को नुकसान

11/7/2020 7:40:30 PM

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की कुल 243 सीटों पर हुए चुनाव में महागठबंधन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में महागठबंधन पूर्ण बहुमत पाती दिख रही है। एबीपी न्यूज के सर्वे में ये दावा किया गया है। इस सर्वे के नतीजों में एनडीए को नुकसान हो रहा है लेकिन उतना नहीं जितना अनुमान लगाया जा रहा था। इन दोनों गठबंधन दलों के वोट प्रतिशत में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस सर्वे में सबसे ज्यादा नुक्सान अन्य गठबंधन मोर्चों को हो रहा है। जिनके खाते में 4 से 8 सीटें ही जाती दिख रही हैं। अन्य टीवी चैनलाें द्वारा किए गए सर्वे में भी महागठबंधन काे सबसे ज्यादा सीटें मिल रही हैं। देखिए किस काे किस सर्वे में मिल रहीं कितनी सीटें-

किस गठबंधन को कितनी सीटें-
एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे 
NDA (भाजपा-जदयू): 104-128
महागठबंधन (राजद-कांग्रेस): 104-131
अन्य-04-08

टाइम्स नाऊ-सी वोटर सर्वे
NDA (भाजपा-जदयू): 116
महागठबंधन (राजद-कांग्रेस): 120
अन्य-07

रिपब्लिक टीवी-जन की बात सर्वे
NDA (भाजपा-जदयू): 91-117
महागठबंधन (राजद-कांग्रेस): 118-138
अन्य-08-14

इंडिया टीवी सर्वे-
NDA (भाजपा-जदयू): 116
महागठबंधन (राजद-कांग्रेस): 120
अन्य: 07

किस पार्टी को कितनी सीटें: ABP न्यूज-सी वोटर सर्वे में 
भाजपा: 66-74
जदयू: 38-46
राजद: 81-89
कांग्रेस: 21-29
वीआईपी: 0-4
लेफ्ट: 6-13
हम: 0-4
अन्य-04-08

टूडे-चाणक्य का वोट प्रतिशत सर्वे:
जदयू-बीजेपी +: 34 प्रतिशत (3 प्रतिशत + -)
राजद-कांग्रेस +: 44 प्रतिशत (3 प्रतिशत +-)
अन्य +: 22 प्रतिशत


AAJ TAK के सर्वे में सी CM की पसंद-
तेजस्वी यादव: 44 प्रतिशत
नीतीश कुमार: 35 प्रतिशत
चिराग पासवान: 07 प्रतिशत
उपेंद्र कुशवाहा: 04 प्रतिशत

Ajay kumar