छपरा के जवान की मिली शहादत की गलत जानकारी, घर पर मचा कोहराम और फिर...

6/17/2020 11:51:50 AM

पटनाः लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प में बिहार के 5 जवानों की शहादत की खबर आई थी लेकिन शहादत के चंद घंटों बाद ही छपरा के रहने वाले एक जवान के सुरक्षित होने की सूचना आ गई। एक ही नाम के 2 जवान होने के कारण इस जवान के शहीद होने की गलत जानकारी मिली थी।

दरअसल, एक ही नाम के कारण गलतफहमी हो गई, जिसके बाद जवान के शहादत की सूचना घर तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सुनील राय ने बुधवार को अपने परिजनों से बात की। साथ ही बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके बाद गम का माहौल खुशी में बदल गया।

बता दें कि एक ही नाम के 2 जवान होने के कारण अधिकारियों को गलतफहमी हो गई। कोई दूसरे सुनील राय शहीद हुए हैं। यही गलत जानकारी छपरा के जवान के घर पर दी गई। परसा थाना क्षेत्र के दीघरा निवासी सुखदेव राय का बेटे सुनील राय बिहार रेजिमेंट के 16 बटालियन के जवान हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static