Bihar Lok Sabha Elections: झंझारपुर से सुमन कुमार होंगे महागठबंधन के प्रत्याशी, VIP ने किया ऐलान

4/14/2024 5:02:20 PM

पटना: महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी ने आज झंझारपुर से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वीआईपी ने यहां से सुमन कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि जल्द ही अन्य दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।



बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें है। वहीं महागठबंधन के बीच हुए सीट बंटवारे में आरजेडी को सबसे अधिक 26 सीटें मिली हैं तो वहीं कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं। अन्य पांच सीटें लेफ्ट के हिस्से में आई हैं। वहीं वीआईपी के महागठबंधन में शामिल होने के बाद राजद ने अपने कोटे में से तीन सीटें मुकेश सहनी की पार्टी को दी हैं, जिनमें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीटें शामिल हैं। 

Content Writer

Ramanjot