Sugauli Assembly Seat: सुगौली विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

9/7/2020 2:47:08 PM

पूर्वी चंपारणः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सुगौली (Sugauli) विधानसभा सीट है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र  के अंतर्गत आता है। 

बता दें कि यह सीट तो 1951 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमण के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही है। 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस (Congress) के जय नारायण प्रसाद विधायक चुने गए। इसके बाद 1962 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और बिद्या किशोर बिद्यालंकार विधायक (MLA) बने। 1967 में यह सीट भारतीय जनसंघ के खाते में गई और एमएल मोदी विधायक (MLA) चुने गए। 1969 में  यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और बद्री नारायण झा विधायक चुने गए।

1972 के चुनाव में इस सीट पर सोशलिस्ट पार्टी के अजिजुल हक विधायक चुने गए। 1977 और 1980 में लगातार दो बार कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मार्क्सवादी) के रामाश्रय सिंह विधायक (MLA) चुने गए। 1985 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरेश कुमार मिश्रा विधायक (MLA) बने। 1990 में एक बार फिर से कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मार्क्सवादी) के रामाश्रय सिंह विधायक बने। 1995 में चंद्रभान शेखर द्विवेदी निर्दलीय चुनाव जीते। 2000 में कोशल पार्टी के विजय प्रसाद गुप्ता विधायक चुने गए। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी विजय प्रसाद गुप्ता विधायक (MLA) बने लेकिन इस बार वो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। 2005 के नवंबर, 2010 और 2015 में हुए चुनाव में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और लगातार तीन बार रामचंद्र सहनी विधायक चुने गए। 

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे
 
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामचंद्र सहनी ने राजद (RJD) के ओमप्रकाश  चौधरी को 7 हजार 756 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रामचंद्र सहनी को कुल 62 हजार 384 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे ओमप्रकाश चौधरी  को कुल 54 हजार 628 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय शशि भूषण सिंह को कुल 15 हजार 4 वोट मिले थे। 

2010 विधानसभा चुनाव के नतीजे 
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामचंद्र सहनी ने राजद (RJD) के विजय प्रसाद गुप्ता को 12 हजार 379 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रामचंद्र सहनी को कुल 39 हजार 21 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय प्रसाद गुप्ता को कुल 26 हजार 642 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के मो. उमर सैफुल्लाह खान को कुल 10 हजार 922 वोट मिले थे। 

2005 विधानसभा चुनाव के नतीजे 
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी (BJP) के रामचंद्र सहनी ने राजद के विजय प्रसाद गुप्ता को 6 हजार 605 वोटों से हराया और विधायक (MLA) बने। रामचंद्र सहनी को कुल 35 हजार 869 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय प्रसाद गुप्ता को कुल 29 हजार 264 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम (CPM) के रामाश्रय सिंह को मात्र 24 हजार 356 वोट मिले थे। 

पिछले 3 नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार बीजेपी (BJP) का ही बोलबाला रहा है लेकिन क्या इस बार के चुनाव में भी बीजेपी (BJP) इस करिश्मा को बरकरार रख पाएगी। यह कहना काफी मुश्किल होगा क्योंकि इस बार मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।

Nitika