औरंगाबाद में बोले योगी आदित्यनाथ- PM मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में आपने बदलते हुए भारत को देखा होगा

4/15/2024 2:01:43 PM

 

औरंगाबादः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के औरंगाबाद जिले में सार्वजनिक बैठक में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल ही भाजपा ने अपने संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में जो बातें कही हैं, विकसित भारत, विकसित भारत का मतलब विकसित बिहार भी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में आपने बदलते हुए भारत को देखा होगा।



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में 370 लगाकर शेष भारत के नागरिकों का कश्मीर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आज कश्मीर में आतंकवाद की जड़, धारा 370 समाप्त करके कश्मीर को भारत से जोड़ा गया है। देश में नक्सलवाद की समस्या का काफी हद तक समाधान हो चुका है और जो कुछ बचे-कुचे होंगे ना, अगले 5 वर्ष तक उनका भी स्वाहा होगा।" 



वहीं मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण को लेकर राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ये दोनों पार्टियां पहले भगवान राम पर सवाल उठाती थी और कहती थी भगवान राम हैं ही नहीं। लेकिन, अब वे कहते फिरते हैं को राम सबके है, इसलिए इनका भरोसा मत करना। उन्होंने कहा कि पहले काशी में एक साथ दस लोग भी दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन अब प्रत्येक दिन पांच लाख श्रद्धालु दर्शन करते हैं और कोई समस्या नहीं होती। यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत संभव हो पाया है। 

Content Writer

Nitika