फतेहाबाद में बोले तेजस्वी - BJP चाहती है कि देश का सब कुछ समाप्त हो जाए, केवल भाजपा व संघ रह जाए

9/25/2022 4:24:34 PM

 

फतेहाबादः पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज देश की जो स्थिति बनी हुई है, वो किसी से छुपी नहीं है। भाजपा के लोग चाहते हैं कि इस देश का सब कुछ समाप्त हो जाए, केवल भाजपा, संघ और उनके कुछ साथी रह जाए।



तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हम उन किसानों को धन्यवाद देते हैं जिनके बेटे जवान (फौजी) हैं क्योंकि जवानों ने देश को बचाने का काम किया है। मैं आप लोगों का धन्यवाद करने आया हूं कि किसानों ने किसान आंदोलन कर संघियों को अच्छे से सबक सिखाने का काम किया।



बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ कर रही कामः नीतीश
बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले चुनावों के दौरान, भाजपा हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश कर रहे थे। केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, वह नहीं हुआ। बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं। उनके पास 2024 का चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है।
 

Content Writer

Nitika