अररिया में बोले JP नड्डा- ट्रांसजेंडर समुदाय को भी PM मोदी ने आयुष्मान भारत योजना में किया शामिल

5/2/2024 1:46:50 PM

अररियाः बिहार के अररिया जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ''आयुष्मान भारत के माध्यम से 10 करोड़ 74 लाख परिवारों, 55 करोड़ लोगों, भारत की 40% आबादी को 5 लाख रुपए का चिकित्सा बीमा दिया जाता है।

जेपी नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में पीएम मोदी 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए का बीमा देने की योजना बना रहे हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय की किसी को चिंता नहीं थी, पीएम मोदी ने उन्हें आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है।'

जेपी नड्डा का लालू यादव पर हमला
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "मैं 1975 में 14-15 साल का था, जब जयप्रकाश नारायण के कहने पर आंदोलन में कूद गया था। मैंने उस समय के लालू प्रसाद को देखा है, जिसने परिवारवाद, भाई-भतीजावाद, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। आज वही लालू यादव आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गए हैं और उन कांग्रेसियों के साथ खड़े हो गए हैं, जिनके खिलाफ आपातकाल में आवाज उठाई थी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static