बेगूसराय की घटना पर बोले गिरिराज सिंह- बिहार का दुर्भाग्य है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं रही

9/14/2022 11:43:07 AM

 

दिल्ली/पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे, उसे अब जनता राज कहते हैं।




केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे, वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।



वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है। 30 किमी. तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं, बेखौफ गोलियां चलाते हैं। लोगों में भय नाम की चीज खत्म हो गई है।

Content Writer

Nitika