बिहार विस चुनावः BJP सांसद ने कहा- हम अपने दम पर बिहार में सरकार बना सकते हैं लेकिन...

9/4/2020 4:52:31 PM

 

पटनाः बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच भाजपा सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम अपने दम पर, बिहार में सरकार बना सकते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, हम 1996 से जेडीयू के साथ साझेदारी कर रहे हैं, और हम इसे तोड़ना नहीं चाहते हैं, न ही ऐसा करना चाहते हैं। हम अपने दोस्तों को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सीट का हिस्सा जल्द ही तय होगा। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से समाप्त किया जाएगा क्योंकि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं।

वहीं आरके सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों ने स्पष्ट रूप से भाजपा और पीएम मोदी के वोट आधार को प्रदर्शित किया है। इसलिए, सीट विभाजन केवल उसी पर आधारित होना चाहिए।

Nitika