PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार: बाबूलाल मरांडी

3/4/2024 9:13:31 AM

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में युवा इंटक नेता नेता, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे को और उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस झामुमो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राहुल प्रभात, अंजनी पांडे, सखर आलम, बिलाल शेख, रिजवान अंसारी, अजित टुडू, विश्वनाथ मरांडी, अजय मरांडी, जय प्रकाश, राज शुक्ला, विनोद पासवान, भीम सिंह, विश्वजित सिंह, अजित टुडू, विश्वनाथ मरांडी, नवीन प्रकाश, राज शुक्ला, रविरंजन प्रसाद, मंतोष पाठक, सत्यजीत गुरु, रोशन झा, अश्विनी मिश्रा, अमित कुमार, अजय मरांडी, जयप्रकाश महतो, राजेश गोराई, संतोष यादव, संतन शर्मा, मधुसूधन शर्मा, विद्या ओझा, संजीव कुमार, रूपलाल मांझी, फागु सोरेन, महेश सोरेन, विनोद पासवान, रिजवान अंसारी, आदि शामिल हैं। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने केलिए झारखंड भी तैयार है।

मरांडी ने कहा कि लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जनता का भरोसा मोदी जी पर बढ़ता ही जा रहा रहा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प सत्ता के लिए नहीं बल्कि गांव, गरीब किसान मजदूर महिला आदिवासी दलित पिछड़े सभी वर्गों की सेवा के लिए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से 400 पार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में 14 लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा राज्य में हेमंत पार्ट 2 की सरकार हेमंत सरकार के तर्ज पर ही आगे बढ़ रही। इससे विकास की उम्मीद बेमानी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित झारखंड भी जरूरी है। कहा कि लोकसभा के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा पार्टी नही परिवार है। रवि चौबे के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। युवाओं के बीच पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूती के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

वहीं कुमार रवि चौबे ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित प्रदेश नेतृत्व का पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है, जिसकी स्पष्ट नीति है, विकास का संकल्प और नीयत है और विश्व प्रसिद्ध नेता हैं। उन्होंने कहा मैं पार्टी के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के संकल्प को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दूंगा। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन अशोक बड़ाइक ने किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static