अब बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने SONU SOOD, बिहार के इस शख्स को खरीदकर दी भैंस

8/21/2020 5:25:05 PM

पटनाः अभिनेता सोनू सूद इन दिनों फिल्मों से अधिक लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। कोरोना काल में सोनू सूद बहुत लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में उन्होंने श्रमिकों, कामगारों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने का काम किया है। सोनू सूद अभी भी रुके नहीं हैं। वहीं अब उन्होंने एक बाढ़ पीड़ित को भैंस खरीदकर दी है।

दरअसल, पश्चिम चंपारण जिले का निवासी भोला ने बाढ के कारण अपने बेटे को खो गया। इतना ही नहीं उनकी कमाई का एकमात्र जरिया भैंस भी बाढ़ में डूब गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने सोनू सूद से भोला की मदद की गुहार लगाई। वहीं सोनू सूद ने भोला को भैंस खरीदवा दिया। वहीं भोला की मदद करने के बाद सोनू सूद ने कहा कि उन्हें कार खरीदने से भी अधिक खुशी उन्हें भैंस खरीदने में हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी वह बिहार आएंगे, भैंस का ताजा दूध पिएंगे।

इस मदद के बाद से सोनू सूद के प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान मुंबई, दिल्ली और विदेश में फंसे हजारों बिहारियों की मदद की है।

Nitika