शर्मनाक...कलयुगी बेटे ने पहले मां को उतारा मौत के घाट, फिर चिता पर मुर्गा सेंककर खाया

2/1/2021 11:45:02 AM

 

पश्चिम सिंहभूमिः झारखंड के पश्चिम सिंहभूमि जिले से रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पहले तो एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं फिर मां की चिता पर मुर्गा सेंककर खाने लगा।

जानकारी के अनुसार, मामला पश्चिम सिंहभूमि जिले के मनोहरपुर थानाक्षेत्र का है, जहां पर जोजोगुट गांव के 35 वर्षीय प्रधान सोय नाम के एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। इतने में भी उस शैतान का मन नहीं भरा तो उसने घर पर ही अपनी मां की चिता जलाई। इसके बाद बाहर जाकर मुर्गा लेकर लाया और फिर मां की चिता पर ही मुर्गे को सेंककर खाने लगा। मुर्गा खाने के बाद मां की अधजली लाश को घर में ही रहने दिया और फिर आराम से सो गया।

वहीं हैवान भाई के सोने के बाद बहन सोमवारी सोय ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को बंधक बना लिया। साथ ही घटना की पुलिस को दी। बता दें कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि 4 साल पहले उसने अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्‍या कर दी थी। मृतक मां की पहचान 60 साल के सुमी सोय के रुप में की गई है।
 

Nitika