रोपवे हादसे में अब तक 8 लोग रेस्क्यू... हेमंत सोरेन बोले- हमने NDRF, IAF, विशेषज्ञों, कमांडो से मांगी मदद

4/11/2022 1:31:24 PM

 

रांचीः झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि NDRF और भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो के द्वारा सहायता ली जा रही है। जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। चीज़ों पर हम लोगों की नज़र हैं। रोपवे हादसे पर ITBP के PRO विवेक पांडे ने कहा कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी। थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है। कुल 8 लोग निकाले गए हैं। 

वहीं विवेक पांडे ने कहा कि बाकी के 40 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। उन्हें खाना भी पहुंचाया जा रहा है। सेना, NDRF, वायु सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आज देर शाम तक शायद हम सभी लोगों को सुरक्षित ट्रालियों से बाहल निकाल दें। 

Content Writer

Nitika