Siwan Assembly Seat: सीवान विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/22/2020 1:59:40 PM

सीवानः बिहार का सीवान विधानसभा सीट सीवान लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही सीवान सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस के कैंडिडेट शंकर नाथ ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में हुए चुनाव में भी सीवान सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट गजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने जीत हासिल की थी।

1962 में हुए चुनाव में सीवान सीट से जेएस पार्टी की टिकट पर जनार्दन तिवारी ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 1967 में हुए चुनाव में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट आर चौधकी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1969 और 1972 में भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट जर्नादन तिवारी ने जनता का भरोसा लगातार 2 बार हासिल कर लिया। वहीं जनता पार्टी के कैंडिडेट गुलाम सरवर ने 1977 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल कर ली थी, तो 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनार्दन तिवारी ने बीजेपी के टिकट पर जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1985 में जनता पार्टी के कैंडिडेट अवध बिहारी चौधरी ने सीवान सीट से जीत का सिलसिला शुरू किया था। 1990 और 1995 में जनता दल के कैंडिडेट के तौर पर अवध बिहारी चौधरी ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 2000 और 2005 के फरवरी महीने में हुए चुनाव पर आरजेडी की टिकट पर अवध बिहारी चौधरी ने सीवान सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं अक्टूबर 2005, 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीवान सीट से बीजेपी के कैंडिडेट व्यास देव प्रसाद ने जीत का परचम लहरा दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीवान सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट व्यास देव प्रसाद ने जीत हासिल की थी। व्यास देव प्रसाद ने चुनाव में 55 हजार 156 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट बबलू प्रसाद को 51 हजार 622 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से व्यास देव प्रसाद ने बबलू प्रसाद को 3 हजार 534 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अवध बिहारी चौधरी, 28 हजार 450 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीवान सीट से बीजेपी कैंडिडेट व्यास देव प्रसाद ने जीत हासिल की थी। व्यास देव प्रसाद ने चुनाव में 51 हजार 637 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट अवध बिहारी चौधरी ने 39 हजार 96 वोट हासिल किया था। इस तरह से व्यास देव प्रसाद ने अवध बिहारी चौधरी को 12 हजार 541 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल CPI(ML)L कैंडिडेट नईमुद्दीन अंसारी, 4 हजार 51 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीवान सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट व्यास देव प्रसाद ने जीत हासिल की थी। व्यास देव प्रसाद ने चुनाव में 42 हजार 756 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट अवध बिहारी चौधरी ने चुनाव में 39 हजार 587 वोट हासिल किया था। इस तरह से व्यास देव प्रसाद ने अवध बिहारी चौधरी को 3 हजार 169 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट वसी अहमद, 6 हजार 696 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Nitika