शक्तिसिंह गोहिल ने पीएम मोदी को कहा रावण

12/23/2018 8:41:50 PM

पटना: कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गोहिल ने मोदी की तुलना रावण से तथा राहुल गांधी राम बताया है। गोहिल विहारशरीफ में श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश मे दो प्रकार के राजा थे एक रावण जिसने अपने महल के आसपास सिर्फ राक्षसों का महल बनाया और दूसरा वो जो अपने महल के पास झोपड़ी मे रहने वाले धोबी को बसाया। मोदी जी अपने आस -पास सिर्फ पूंजीपतियों को रखते है मगर राहुल गांधी आयोध्य के रामराज के तरह अपने आस -पास गरीब लोगो को रखते हैं।

इस मौके पर जाप पार्टी को अलबिदा कर बिहारशरीफ के पूर्व विधायक पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना सहित उनके सैकड़ो समर्थको ने कॉंग्रेस पार्टी मे शामिल होने की घोषणा किया ,साथ ही हिलसा के पूर्व विधायक रामचरित्र प्रसाद भी कॉंग्रेस मे शामिल हुए। 
 

shukdev