Savitribai Phule Yojana: झारखंड में बढ़ा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का क्रेज, वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़ा लाभान्वित छात्राओं का आंकड़ा

Tuesday, Feb 25, 2025-07:21 PM (IST)

Savitribai Phule Yojana: झारखंड सरकार द्वारा किशोरियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी के तहत राज्य की हेमंत सरकार द्वारा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Yojana )की शुरुआत की है। बता दें कि, इस योजना के तहत छात्राओं को अलग-अलग किस्तों में 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। सरकार की इस योजना का लाभ 8वीं कक्षा से मिलना शुरू होता है. जिसमें कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राओं को 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यहां खास बात यह भी है कि, 18-19 वर्ष की आयु होने पर छात्राओं को एक मुश्त 20 हजार रुपए अनुदान स्वरूप दिए जाते है।

 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़ा लाभान्वित छात्राओं का आंकड़ा

बता दें कि, इस योजना (Savitribai Phule Yojana )के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभान्वित छात्राओं का आंकड़ा बढ़ा है। आंकड़े की मानें तो कक्षा 8वीं की 1 लाख 61 हजार से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। कक्षा 9वीं की 1 लाख 55 हजार से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। कक्षा 10वीं की 1 लाख 53 हजार से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई। कक्षा 11वीं की 1 लाख 8 हजार से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। कक्षा 12वीं की 95 हजार से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। वहीं 18-19 वर्ष की आयु की 61 हजार से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। बता दें कि, इस योजना का लाभ राज्यभर की लाखों छात्राओं ने उटाया है। इस वर्ष की बात करें तो सबसे अधिक पलामू जिले की कुल 53,950 छात्राएं योजना से लाभान्वित हुई हैं।

 

किसको मिलता है योजना का लाभ?

आवेदक छात्रा का झारखंड की स्थानीय निवासी होना जरूरी है। वहीं छात्रा के माता-पिता सरकारी कर्मचारी न हों और न ही इससे रिटायर्ड हो। अगर छात्रा 18 वर्ष की हो गई है तो आवेदक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक के नाम बैंक या पोस्ट ऑफिस में आकाउंट होना चाहिए. वहीं अंतिम किस्त की राशि पाने के लिए आवेदक को 19 साल से पहले ही आवेदन करना होगा। इसके बाद ही आवेदक को राशि दी जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static