Sasaram Assembly Seat: सासाराम विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/8/2020 4:36:31 PM

रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सासाराम विधानसभा सीट (Sasaram Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि 1957 में हुए चुनाव में इस सीट पर दो विधायक चुने गए। बिपिन बिहारी सिन्हा और रामाधार दुषाध दोनों प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से मैदान में थे। 1962 में कांग्रेस (Congress) के दुखन राम और 1967 में बी.बी सिंह चुनाव जीते। 1969 में एक बार फिर से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बिपिन बिहारी सिन्हा विधायक चुने गए। 1972 में हिन्दुस्तानी सोशित दल के राम सेवक सिंह चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी के बिपिन बिहारी सिंह चुनाव जीते।

1980 में जनता पार्टी तो 1985 में लोक दल के राम सेवक सिंह विधायक चुने गए। 1990 और 1995 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार चुनाव जीते। 2005 के फरवरी, अक्टूबर और 2010 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कब्जा जमाया और जवाहर प्रसाद विधायक चुने गए। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार चुनाव जीते।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद को 19 हजार 612 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार को कुल 82 हजार 766 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे जवाहर प्रसाद को कुल 63 हजार 154 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कृष्ण कुमार सिंह को कुल 9 हजार 247 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार को 5 हजार 411 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार को कुल 50 हजार 856 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार को कुल 45 हजार 445 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा (BSP) के सरवर अली खान को कुल 9 हजार 990 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार को 9 हजार 825 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जवाहर प्रसाद को कुल 53 हजार 904 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार को कुल 44 हजार 79 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के अब्दुल सतार को कुल 12 हजार 391 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार बीजेपी (BJP) और एक बार राजद (RJD) का कब्जा रहा है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ी थी और राजद (RJD) का गठबंधन जदयू (JDU) से था। लेकिन इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव लड़ रही है। अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किस पार्टी को जनता का साथ मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static