Sarairanjan Assembly Seat: सरायरंजन विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/27/2020 1:48:12 PM

समस्तीपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सरायरंजन विधानसभा सीट (Sarairanjan Assembly Seat) है। समस्तीपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें साल 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राम बिलास मिश्रा चुनाव जीते थे। 1969 में भी राम बिलास मिश्रा ही चुनाव जीते। 1972 में इस सीट पर जन संघ ने कब्जा जमाया और चंद्रेश्वर प्रसाद चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी के यशोदानंद सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 1980 में राम बिलास मिश्रा एक बार फिर से विधायक चुने गए लेकिन इस बार वो जनता पार्टी सेक्युलर की तरफ से मैदान में थे। 1985 में यह सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और रामाश्रय ईश्वर विधायक चुने गए।

1990 में राम बिलास मिश्रा चौथी बार विधायक चुने गए। इस बार वो जनता दल के टिकट पर मैदान में थे। 1995 में रामाश्रय सहनी जनता दल से चुनाव जीते। इसके बाद 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में लगातार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कब्जा रहा। 2000 में रामाश्रय सहनी और 2005 के फरवरी और अक्टूबर में रामचंद्र सिंह निषाद विधायक चुने गए। 2010 और 2015 में यह सीट जेडीयू (JDU) के खाते में गई और विजय कुमार चौधरी विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रंजीत निर्गुणी को 34 हजार 44 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। विजय कुमार चौधरी को को कुल 81 हजार 55 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रंजीत निर्गुणी को कुल 47 हजार 11 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर नोटा पर 7 हजार 294 लोगों ने वोट डाला।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामाश्रय सहनी को 17 हजार 557 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। विजय कुमार चौधरी को कुल 53 हजार 946 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामाश्रय सहनी को कुल 36 हजार 389 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के आभास कुमार झा को कुल 8 हजार 652 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामचंद्र सिंह निषाद ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी को 9 हजार 270 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। रामचंद्र सिंह निषाद को कुल 36 हजार 995 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय कुमार चौधरी को कुल 27 हजार 725 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के विनोद चौधरी को कुल 21 हजार 394 वोट मिले थे।

पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) और एक बार राजद (RJD) को जीत मिली है। पिछले दो बार से जेडीयू  (JDU) जीत रही है लेकिन इस बार कोरोना और बाढ़ की वजह से समीकरण बदल गया है। साथ ही कई गठबंधन भी मैदान में मौजूद है, ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह कह पाना काफी मुश्किल है।

Ramanjot