Sandesh Assembly Seat: संदेश विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/8/2020 10:56:10 AM

पाटलिपुत्रः बिहार का संदेश विधानसभा सीट (Sandesh Assembly Seat) पाटलिपुत्र लोकसभा के तहत आता है। 243 विधानसभा सीट में संदेश सीट राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में रहा है।

1957 में संदेश विधानसभा सीट (Sandesh Vidhan Sabha Seat) पर हुए चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कैंडिडेट झमन प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1962 में भी इस सीट पर कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट झमन प्रसाद ने अपना कब्जा बरकरार रखा था। वहीं 1967 के चुनाव में संदेश सीट पर सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट आरएस सिंह ने जीत का परचम लहराया था, तो 1969 और 1972 में संदेश के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय जन संघ की टिकट पर रामजी प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1977 के चुनाव में संदेश सीट से जनता पार्टी के कैंडिटेट राम दयाल सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था।

1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस कैंडिडेट सिद्धनाथ राय ने जनता पार्टी से ये सीट छीन लिया था। 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में लोक दल सोनाधारी सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं जनता दल की टिकट पर एक बार फिर सोनाधारी सिंह ने 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी संदेश सीट पर कब्जा बरकरार रहा तो सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद ने 1995 के चुनाव में संदेश विधानसभा पर जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संदेश सीट पर आरजेडी (RJD) कैंडिडेट विरेंद्र कुमार यादव ने लगातार जीत हासिल की थी तो 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंडिडेट संजय सिंह टाइगर ने विरोधियों को मात दे दी थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट अरूण कुमार यादव ने जीत का परचम लहराया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संदेश सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर अरूण कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। अरूण कुमार यादव ने चुनाव में 74 हजार 306 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट सजय टाइगर को 48 हजार 879 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अरूण कुमार यादव ने बीजेपी के कैंडिडेट संजय टाइगर को 25 हजार 427 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट राजू यादव, 15 हजार 879 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संदेश सीट पर बीजेपी कैंडिडेट संजय टाइगर ने जीत हासिल की थी। संजय टाइगर ने 29 हजार 988 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अरूण कुमार ने 23 हजार 166 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट संजय टाइगर ने निर्दलीय कैंडिडेट अरूण कुमार को 6 हजार 822 वोट से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट बिजेंद्र कुमार यादव 16 हजार 779 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संदेश सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट विजेन्द्र कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। विजेन्द्र कुमार यादव ने 40 हजार 387 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट संजय सिंह को 28 हजार 894 वोट मिले थे। इस तरह से विजेन्द्र कुमार यादव ने संजय सिंह को 11 हजार 493 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद, 26 हजार 323 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Nitika