Bihar Politics: जीतन राम मांझी से मिले सम्राट चौधरी, बोले- मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार

3/14/2024 2:07:39 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गलियारे में गहमागहमी बनी हुई है। नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज होते-होते टल गया। संभावना जताई जा रही है कि कल यानी शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) मंत्रियों की लिस्ट लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे।

दरअसल, एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी सरकार गठन के बाद से ही एक और मंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि मांझी को मनाने सम्राट चौधरी पहुंचे थे। हम के संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन से मुलाकात करने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बयान देते हुए कहा लोकसभा चुनाव में 40 सीट जीतने के लिए जो रूपरेखा बना रहे हैं, उसकी तैयारी कर रहे हैं।

"मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार"
सम्राट चौधरी ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है।  उनको तय करना है। जीतन राम मांझी का सब दिन सहयोग रहा है, इतना ही काफी है। वही, हम प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि नाराजगी की कोई बात नहीं है। एनडीए एकजुट है।



 

Content Editor

Swati Sharma