Samastipur Assembly Seat: समस्तीपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/27/2020 12:18:02 PM

समस्तीपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक समस्तीपुर विधानसभा सीट (Samastipur Assembly Seat) है। समस्तीपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें 1951 से लेकर 162 तक हुए चुनाव में इस सीट पर दो विधायक चुने गए। 1951 में कांग्रेस (Congress) के टिकट पर सुन्दर महतो और यदुनंदन सहाय चुनाव जीते इसके बाद 1957 में कांग्रेस (Congress) के ही सहदेव महतो और यदुनंदन सहाय चुनाव जीते। 1962 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। इस बार सहदेव महतो और तेज नारायण ईश्वर विधायक चुने गए। साल 1967 से एक विधायक चुने जाने लगे। 1967 और 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राजेंद्र नारायण शर्मा लगातार दो बार विधायक बने।

1972 में एनसीओ (NCO) के सहदेव महतो चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी ने कब्जा जमाया और चंद्रशेखर सिंह विधायक चुने गए। 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर के टिकट पर कर्पूरी ठाकुर विधायक बने। इसके बाद 1985 में लोकदल, 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर अशोक सिंह लगातार तीन बार विधायक चुने गए। 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राम नाथ ठाकुर चुनाव जीते। 2010 और 2015 में इस सीट को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने नाम किया और अख्तारुल इस्लाम शाहीन विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भारतीय जनता पार्टी (RJD) की रेणु कुमारी को 31 हजार 80 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अख्तरुल इस्लाम शाहीन को कुल 82 हजार 508 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रेणु कुमारी को कुल 51 हजार 428 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे र्दलीय जितेंद्र चौधरी को मात्र 3 हजार 54 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रामनाथ ठाकुर को 1 हजार 827 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अख्तरुल इस्लाम शाहीन को कुल 42 हजार 852 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामनाथ ठाकुर को कुल 41 हजार 25 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के तरुण कुमार को कुल 10 हजार 938 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के निजाम अहमद को 13 हजार 182 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। रामनाथ ठाकुर को कुल 45 हजार 969 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे निजाम अहमद को कुल 32 हजार 787 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के अशोक सिंह को कुल 20 हजार 867 वोट मिले थे।

पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और एक बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार कई गठबंधन मैदान में मौजूद है, ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Ramanjot