Sakra Assembly Seat: सकरा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

11/2/2020 4:07:40 PM

मुजफ्फरपुरः सकरा विधानसभा सीट (Sakra Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। सकरा सीट मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के तहत आता है। अभी सकरा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।

1957 में हुए पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट रामगुलाम चौधरी ने जीत हासिल किया था। वहीं 1962 के चुनाव में सकरा सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर महेश प्रसाद सिंह विजयी रहे थे तो 1967 और 1969 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट नेवालाल महतो विजयी रहे थे। वहीं 1972 में एसओपी (SOP) पार्टी के टिकट पर हीरालाल पासवान ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सकरा सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट शिवनंदन पासवान ने जीत हासिल कर लिया था तो 1980 के चुनाव में सकरा सीट से फकीरचंद राम ने जनता पार्टी के टिकट पर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

1985 के चुनाव में लोकदल की टिकट पर शिवनंदन पासवान ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1990 और 1995 ते चुनाव में जनता दल के टिकट पर कमल पासवान ने लगातार दो बार सकरा सीट से विजयी हासिल किया था। 2000 में सकरा सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शीतल राम ने विरोधियों को चुनाव में पटखनी दे दी थी। 2005 के चुनाव में सकरा सीट से बिलट पासवान ने जनता का भरोसा जीत लिया था। वहीं 2010 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर सुरेश चंचल ने जीत हासिल कर लिया था तो आरजेडी (RJD) कैंडिडेट लालबाबू राम ने 2015 में सकरा सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सकरा सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट लालबाबू राम ने चुनाव में जीत हासिल की थी। लालबाबू राम ने चुनाव में 75 हजार 10 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट अर्जुन राम को 61 हजार 998 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से लालबाबू राम ने अर्जुन राम को 13 हजार 12 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सचिदानंद सुमन, 5 हजार 169 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सकरा सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट सुरेश चंचल ने चुनाव में जीत हासिल की थी। सुरेश चंचल ने चुनाव में 55 हजार 486 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट लालबाबू राम ने 42 हजार 441 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुरेश चंचल ने लालबाबू राम को 13 हजार 45 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट उमेश कुमार राम ने 6 हजार 242 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सकरा सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर बिलट पासवान ने चुनाव में जीत हासिल की थी। बिलट पासवान ने चुनाव में 36 हजार 20 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट लालबाबू राम को 35 हजार 948 वोट मिला था। इस तरह से बिलट पासवान ने लालबाबू राम को महज 72 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट सुरेश चंचल ने 11 हजार 614 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static