Sahebganj Assembly Seat: साहेबगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/22/2020 2:15:01 PM

वैशालीः बिहार का साहेबगंज विधानसभा सीट (Sahebganj Assembly Seat) वैशाली लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही साहेबगंज सीट अस्तित्व में आ गया था।

1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट ब्रजनंजन प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए चुनाव में साहेबगंज सीट से नवल किशोर सिंह ने जीत हासिल की थी। 1967 में कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट पर यहां से एन के सिन्हा ने जीत हासिल की थी। 1969 में निर्दलीय कैंडिडेट यदुनंदन सिंह ने साहेबगंज सीट पर सभी विरोधियों को मात दे दिया था।

1972 में साहेबगंज सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट शिव शरण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1977 में सीपीएम कैंडिडेट के तौर पर साहेबगंज से भाग्य नारायण राय ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1980 में कांग्रेस यू ने साहेबगंज सीट से नवल किशोर सिंह ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट शिव शरण सिंह ने साहेबगंज सीट से जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

वहीं 1990 और 1995 में जनता दल के कैंडिडेट राम विचार राय ने साहेबगंज सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 2000 में आरजेडी (RJD) की टिकट पर रामविचार राय ने साहेबगंज सीट पर जीत हासिल की थी। 2005 और 2010 के चुनाव में साहेबगंज सीट पर जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट राजुकमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2015 के चुनाव में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामविचार राय ने जीत हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में साहेबगंज सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामविचार राय ने जीत हासिल की थी। रामविचार राय ने चुनाव में 70 हजार 583 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट राजू कुमार सिंह को 59 हजार 923 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामविचार राय ने राजू कुमार सिंह को 10 हजार 660 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अजीमुल्लाह अंसारी 6 हजार 716 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में साहेबगंज सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। राजू कुमार सिंह ने चुनाव में 46 हजार 606 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामविचार राय ने 41 हजार 690 वोट हासिल किया था। इस तरह से राजू कुमार सिंह ने रामविचार राय को 4 हजार 916 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट महाचंद्र प्रसाद सिंह 14 हजार 20 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में साहेबगंज सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। राजू कुमार सिंह ने चुनाव में 47 हजार 951 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामविचार राय को 42 हजार 323 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राजू कुमार सिंह ने रामविचार राय को 5 हजार 628 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शिवचरण राम, 3 हजार 972 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Ramanjot