Saharsa Assembly Seat: सहरसा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/30/2020 4:18:40 PM

मधेपुराः बिहार का सहरसा विधानसभा सीट (Saharsa Assembly Seat) मधेपुरा लोकसभा के तहत आता है। 1957 में सहरसा सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव  (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट विश्वेश्वरी देवी ने जीत हासिल की थी। 1962 के चुनाव में भी सहरसा सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रमेश झा ने जीत हासिल कर लिया था।

1967,1969और 1972 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट रमेश चंद्र झा ने लगातार तीन बार सहरसा सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1977 के चुनाव में सहरसा सीट से शंकर प्रसाद टेकरीवाल ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1980 के चुनाव में सहरसा सीट से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर एक बार फिर से रमेश झा ने जीत दर्ज कर लिया था। वहीं 1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट सतीशचंद्र झा ने सहरसा सीट से जनता का समर्थन हासिल किया था। 1990 और 1995 के चुनाव में सहरसा सीट से जनता दल के कैंडिडेट शंकर प्रसाद टेकरीवाल ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था।

वहीं 2000 के चुनाव में सहरसा सीट पर हुए चुनाव में एक बार फिर शंकर प्रसाद टेकरीवाल ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर जीत हासिल कर लिया था। 2005 के चुनाव में बीजेपी (BJP) के टिकट पर संजीव कुमार झा ने विरोधियों को सहरसा सीट पर मात दे दिया था। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट आलोक रंजन ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2015 के चुनाव में सहरसा सीट से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अरूण कुमार ने जीत हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सहरसा सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट अरूण कुमार ने चुनाव में जीत हासिल की थी। अरूण कुमार ने चुनाव में एक लाख दो हजार 850 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट आलोक रंजन को 63 हजार 644 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अरूण कुमार ने आलोक रंजन को 39 हजार 206 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप (JAP) की कैंडिडेट संजना देवी 6 हजार 618 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थी।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सहरसा सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट आलोक रंजन ने चुनाव में जीत हासिल की थी। आलोक रंजन ने चुनाव में 55 हजार 687 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अरूण कुमार ने 47 हजार 708 वोट हासिल किया था। इस तरह से आलोक रंजन ने अरूण कुमार को 7 हजार 979 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट किशोर कुमार ने 14 हजार 908 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सहरसा सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर संजीव कुमार झा ने चुनाव में जीत हासिल की थी। संजीव कुमार झा ने चुनाव में 40 हजार 816 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट अब्दुल गफुर को 34 हजार 657 वोट मिला था। इस तरह से संजीव कुमार झा ने अब्दुल गफुर को 6 हजार 159 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसपी (SP) कैंडिडेट शंकर प्रसाद टेकरीवाल ने 12 हजार 588 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static