Rosera Assembly Seat: रोसड़ा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/16/2020 5:35:53 PM

समस्तीपुरः बिहार का रोसड़ा विधानसभा सीट (Rosera Assembly Seat) समस्तीपुर लोकसभा के तहत आता है। रोसड़ा सीट अभी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 1951 में रोसड़ा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था।

1951 में रोसड़ा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट महाबीर राउत ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में रोसड़ा सीट से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर महाबीर राउत ने एक बार फिर जनता का भरोसा हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। 1962 में हुए चुनाव में रोसड़ा सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रमाकांत झा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1967 में रोसड़ा सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर आर के झा ने जनता का समर्थन हासिल किया था।

1969 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर रोसड़ा से शाहदेव महतो ने जीत हासिल की थी। 1972 में रोसड़ा सीट से भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट रामाश्रय राय ने जीत हासिल की थी। 1977 में निर्दलीय कैंडिडेट प्रयाग मंडल ने रोसड़ा सीट पर विरोधियों को करारी शिकस्त दी थी। 1980 में कांग्रेस कैंडिडेट रामाश्रय राय ने रोसड़ा में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल की थी। 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में लोकदल की टिकट पर भोला मांडर ने जनता का समर्थन हासिल किया था।

1990 और 1995 में रोसड़ा सीट पर हुए चुनाव में जनता दल की टिकट पर गजेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से एसएपी (SAP) के टिकट पर अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी। 2005 में हुए चुनाव में यहां से आरजेडी (RJD) की टिकट पर गजेंद्र प्रसाद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 2010 में बीजेपी (BJP) की टिकट पर रोसड़ा से मंजू हजारी ने जीत हासिल किया था। वहीं 2015 में रोसड़ा सीट से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट अशोक कुमार ने जीत हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रोसड़ा सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर अशोक सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक सिंह ने चुनाव में 85 हजार 506 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मंजू हजारी को 51 हजार 145 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक सिंह ने मंजू हजारी को 34 हजार 361 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट इंदल पासवान, 9 हजार 543 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रोसड़ा सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर मंजू हजारी ने जीत हासिल की थी। मंजू हजारी ने चुनाव में 57 हजार 930 वोट हासिल किया था.। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट पीतांबर पासवान ने 45 हजार 811 वोट हासिल किया था। इस तरह से मंजू हजारी ने पीतांबर पासवान को 12 हजार 119 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट सरिता देवी 13 हजार 914 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रोसड़ा सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट गजेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। गजेंद्र प्रसाद सिंह ने चुनाव में 38 हजार 142 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अशोक कुमार को 35 हजार 10 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से गजेंद्र प्रसाद सिंह ने अशोक कुमार को 3 हजार 132 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट कैलाश दास, 15 हजार 920 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। अब 10 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि कौन सा उम्मीदवार जनता का भरोसा हासिल करने में कामयाब रहा।

Ramanjot