चुनाव प्रचार के लिए निकलीं रोहिणी ने BJP पर साधा निशाना, स्नातन विरोधी होने के आरोपों पर किया पलटवार

4/8/2024 12:35:51 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में बढ़ती गर्मी के साथ ही लोकसभा चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गई है। सभी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलीं लालू की बेटी और सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्नातन विरोधी होने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार भी किया।

"इस बार बिहार की माताएं बहनें भाजपा को देंगी जवाब" 
रोहिणी ने कहा कि राम मंदिर जाने से हमने कभी मना नहीं किया था। बचपन से ही हम लोग कोई भी काम करने से पहले भगवान की पूजा करते हैं और मां-बाप का आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन भाजपा के लोग तो माता सीता को भी गाली गलौज कर रहे हैं। वह लोग राम की क्या इज्जत करेंगे? उन्होंने कहा कि हम लोग माता सीता की पूजा करते हैं। माता सीता की जननी है बिहार। लेकिन वह लोग गाली करते हैं उनकी बेइज्जती करते हैं और ऐसे लोगों को भाजपा अपने साथ बैठा कर रखी हुई है। इस बार बिहार की माताएं बहनें उन्हें जवाब देगी। इसके अलावा रोहिणी ने कहा कि मेरा राजनीति में आने का बहुत पहले से मन था लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी और अन्य चीजों की वजह से मैं चुनावी मैदान में नहीं उतर पाई।  

उधर, नीतीश कुमार के पीएम मोदी की शरण में जाने के सवाल पर लालू की बेटी ने कहा कि वह तो पहले ही उनके शरण में जाकर नतमस्तक हो चुके हैं तो अब बचा ही क्या है जो कुछ नया कहा जाए उनके बारे में। इसलिए उनके बारे में कुछ बोलने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। वहां इस बात की होड़ मची हुई है कि कौन कितना अधिक फेंक सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static