"लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी Rohini Acharya लड़ सकती है लोकसभा चुनाव"

3/20/2024 8:37:45 AM

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य को पार्टी सारण सीट से लोकसभा टिकट देने पर विचार कर रही है। लालू पूर्व में सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते थे।

राजद एमएलसी सुनील कुमार ने मंगलवार को यहां कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व को सारण में भारी जनभावना से अवगत करवाया गया है।'' सिंह ने कहा, ‘‘यह सिर्फ मेरा विचार नहीं है। सारण में हमारे सभी मौजूदा और पूर्व विधायकों का विचार है कि रोहिणी को राजद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।''

वहीं सुनील कुमार ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेजस्वी यादव को अपनी भावना से अवगत करवा दिया है। इस पर उन्हें निर्णय लेना है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

static