Bihar Politics: 'न तो हां बोलेंगे, न तो ना बोलेंगे', राजद MLC ने किया फेसबुक पोस्ट, आखिर किसके निर्देश पर चल रहे हैं सुनील सिंह?

Monday, Jul 17, 2023-03:04 PM (IST)

Bihar Politics: जहां एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार महगठबंधन में टूट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं अब इन अटकलों को लालू यादव के करीबी और राजद एमएलसी सुनील सिंह के एक फेसबुक पोस्ट ने हवा दे दी है। सुनील सिंह ने रविवार देर रात फेसबुक पर अपनी एक फोटो शेयरी की और साथ ही लिखा- न तो हां बोलेंगे और न तो ना बोलेंगे!! निर्देशानुसार!! 

किसके निर्देश पर चल रहे सुनील सिंह?
वहीं अब सुनील सिंह की इस पोस्ट के बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। पोस्ट से यह तो साफ है कि सुनील सिंह किसी के निर्देश पर चल रहे हैं। लेकिन यह अभी तक क्लीयर नहीं हो पाया है कि सुनील सिंह भाजपा के निर्देश पर चल रहे या राजद के। क्योंकि हाल ही में सुनील सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी हो रही थी। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे कि सुनील सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने लगाई थी सुनील की क्लास
हालांकि, इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। 10 जुलाई को मानसून सत्र से पहले महागठबंधन के नेताओं संग बैठक में नीतीश कुमार ने सुनील सिंह से कहा कि आप भाजपा के संपर्क में है और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसा मत कीजिए... आप लालू जी के करीबी हैं। उनके साथ रहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static