Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेता मृत्युंजय तिवारी बोले- "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं...।
Monday, Feb 12, 2024-10:54 AM (IST)
Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का आज शक्ति परीक्षण है। इससे पहले राजनीतिक अटकलबाजियों का बाजार गर्म है। वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं...।
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा, "आज कुछ घंटो में सब कुछ पता चल जाएगा...चाहे जितने भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लें लेकिन लोकतंत्र जीतेगा...सभी विधायकों ने संकल्प लिया है कि बिहार को बचाना है, बिहार के भविष्य को संवारना है तो इस सरकार को हटाना होगा..."
विश्वास मत हासिल कर लेंगे नीतीश कुमारः विजय चौधरी
बता दें कि राजग में जदयू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या 128 है। वहीं, विपक्षी ‘महागठबंधन' के 114 विधायक हैं, जिनमें राजद, कांग्रेस और तीन वाम दलों के विधायक शामिल हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने रविवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर नई सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार विश्वास मत हासिल कर लेंगे। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘‘राजग में हमारे पास कुल 128 विधायक हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में हम बहुमत की स्थिति में हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Politics: बिहार से दिल्ली तक मची सियासी हलचल, नीतीश कुमार ने JDU अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

