"राजद सिर्फ MY की नहीं.. BAAP की भी पार्टी है", मुजफ्फरपुर में बोले तेजस्वी यादव

2/20/2024 2:23:34 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): सरकार से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव ने आज से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा के पहले दिन तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में खुद की पार्टी पर लगने वाले धब्बे को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं राजद माई (MY) की पार्टी है, लेकिन आज उन लोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (MY) की पार्टी है बल्कि ये बाप (BAAP) की भी पार्टी है। यहां B का मतलब है- बहुजन, A का मतलब- अगड़ा, A का मतलब- आधी आबादी, P का मतलब- पुअर या गरीब की पार्टी है। 

तेजस्वी के कथनी और करनी में है अंतर- जदयू
तेजस्वी के बयान के बाद विधान मंडल में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी के कथनी और करनी में अंतर है। जब वो सरकार के साथ थे तब सुधाकर सिंह और कार्तिकेय को मंत्री पद से हटाया गया तो किसी अगड़े को मंत्री नहीं बनाया और हमारे नेता नीतीश कुमार ने कर के दिखाया। जब जीतन राम मांझी सरकार से हटे तो उनका कोटा भरने के लिए उन्होंने रत्नेश सदा को मंत्री बनाया। 

तेजस्वी के बयान पर भाजपा ने भी कसा तंज 
वहीं भाजपा ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर तंज कसा है। भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि भाजपा और हमारा गठबंधन बाप का गठबंधन नहीं बल्कि जनता की पार्टी और गठबंधन है। हमारे गठबंधन में विकास होता है। लेकिन उनकी पार्टी में अपराधियों का विकास होता है। आपको बता दें कि सत्ता से अलग होने के बाद लगातार तेजस्वी यादव जनता के बीच जाकर पार्टी और 17 महीने में अपने द्वारा किए कामों को रख रहे हैं। तेजस्वी अब अगड़े जाती के वोटरों को भी लुभाने की कोशिश में लग गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static