राबड़ी के नेतृत्व में RJD के पार्षदों ने पोर्टिको में जमकर की नारेबाजी, कहा- कुर्सी बचाने के लिए बिहार को दिया गया बजट

Wednesday, Jul 24, 2024-01:22 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला। विधान परिषद की कार्रवाई 12:00 बजे शुरू होने से पहले राजद के विधान पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विधान परिषद पोर्टिको में जबरदस्त हंगामा किया। साथ ही केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

'कुर्सी बचाने के लिए बिहार को दिया गया बजट'
वहीं, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि कल पेश किया गया बजट सिर्फ 'कुर्सी' बचाने के लिए है...पीएम मोदी ने ये सब सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार की सत्ता में बने रहने के लिए घोषित किया है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा है, पैकेज देने से क्या होगा? बिहार के लोगों को रोजगार मिलना चाहिए, महंगाई पर लगाम लगनी चाहिए। फ्लाईओवर बन रहे हैं लेकिन 20 से ज्यादा पुल गिर गए उसकी जांच होनी चाहिए। बजट में सरकार ने बिहार की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है।

राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके बारे में बताना चाहिए। साथ ही बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला बोला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static