Lok sabha Election: बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का ऐलान, 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी RJD

3/29/2024 1:11:15 PM

पटनाः बिहार में एनडीए के बाद आज महागठबंधन ने भी सीटों का ऐलान कर दिया है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की। राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर अपने उन्नीदवार उतारेगी। वहीं पूर्णिया सीट से पप्पू यादव को झटका लगा है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, वाम दल के नेता केडी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। 

राजद जिन 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वो इस प्रकार हैः-
अररिया, बांका,बक्सर, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, मधेपुरा, महाराजगंज, नवादा, पाटलिपुत्र, उजियारपुर, सारण, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सीवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकीनगर और औरंगाबाद।

कांग्रेस की 9 लोकसभा सीटें इस प्रकार है-
कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज और समस्तीपुर



CPI ML की 3 सीटें इस प्रकार है-
काराकाट, नालंदा, काराकाट

CPI 1 सीट
बेगूसराय

CPI (M) 1 सीट
खगड़िया

Content Writer

Nitika