LJP के बागी गुट ने पशुपति पारस को बनाया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, 71 सदस्यों ने दिया समर्थन

6/17/2021 4:23:16 PM

पटनाः लोजपा के दो गुटों में बंटने के बाद चिराग पासवान के चाचा एवं सासंद पशुपति पारस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेे गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान 71 सदस्यों ने पशुपति पारस को अपना समर्थन देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।

लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पारस गुट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के निजी आवास पर गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई लगभग 6 घंटे तक बैठक चली। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के 78 में से 56 सदस्य उपस्थित थे। बैठक के बाद अध्यक्ष पद के लिए पारस ने नामांकन किया। इस पद के लिए कोई और दावेदार नहीं होने की वजह से पारस को निर्विरोध चुन लिया गया।

पारस के नामांकन भरे जाने के समय सांसद चंदन सिंह, वीणा देवी और महबूब अली कैसर मौजूद थे । हालांकि इस दौरान पार्टी के सांसद प्रिंस राज उपस्थित नहीं थे। बता दें कि इससे पहले लोजपा सांसद चंदन सिंह ने कहा था कि पार्टी के कार्यकर्ता नेतृत्व परिवर्तन चाह रहे थे, इसलिए पशुपति कुमार पारस के हाथों में पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी ने किसी के साथ कोई गद्दारी नहीं की। हम सिर्फ बिहार का विकास चाहते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static