बेगूसराय में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग तो PK ने नीतीश से की मुलाकात, पढ़ें Top 10 News

9/15/2022 7:26:07 AM

 

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों की ओर किए गए फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद नीतीश सरकार ने कार्रवाई करते हुए 7 लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग... एक की मौत, कई अन्य घायल
बिहार के बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों की ओर किए गए फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि परबरौनी थाना के पास से लेकर बछवारा तक मंगलवार को दिन में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पांच से अधिक लोगों को गोली मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल है । वहीं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि इस तरह की घटना को अंजाम दो बाइक सवार बदमाशों ने जिले में दहशत फैलाने के लिए ऐसा काम किया है, जो अभी मेरे जानकारी में आया है।

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, क्या JDU में वापस लौट सकते हैं PK
चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर की मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की बात सामने आ रही है। हालांकि अब पीके ने नीतीश कुमार से मुलाकात का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोई मुलाकात नहीं हुई। प्रशांत किशोर पटना स्थित एक अन्ने मार्ग यानी सीएम हाउस में सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। उनकी यह मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली। 

CM नीतीश ने 5 जिले में हवाई सर्वेक्षण कर संभावित सुखाड़ की स्थिति का लिया जायजा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 5 जिले पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और नवादा में हवाई सर्वेक्षण कर अल्प वर्षापात के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दो चरणों में हवाई सर्वेक्षण कर अल्प वर्षापात के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया। प्रथम चरण में उन्होंने जहानाबाद, गया, औरंगाबाद एवं नवादा जिले के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। 

बेगूसराय की घटना पर बोले गिरिराज सिंह- बिहार का दुर्भाग्य है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं रही
बिहार के बेगूसराय जिले में गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे, उसे अब जनता राज कहते हैं।

DIG ने बेगूसराय के अस्पताल में सामूहिक गोलीबारी की घटना के पीड़ितों से की मुलाकात
बिहार के बेगूसराय जिले में गोलीबारी की घटना पर डीआईजी सत्य वीर सिंह ने बेगूसराय के एक अस्पताल में सामूहिक गोलीबारी की घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। बेगूसराय में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए।

बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, CM को देना चाहिए इस्तीफाः अश्विनी चौबे
बिहार के बेगूसराय में शूटिंग की घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राज्य में लोग खासकर महिलाएं डरी हुई हैं। सत्ता के लालच में CM नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज में बदल दिया है, जनता को जवाब चाहिए। बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, CM को इस्तीफा देना चाहिए।बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 लोगों ने मंगलवार शाम को सड़क से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानो गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए।

बेगूसराय की घटना पर बोले चिराग पासवान- नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा क्यों नहीं देते नीतीश कुमार!
बिहार के बेगूसराय जिले में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को लेकर लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा क्यों नहीं देते नीतीश कुमार!चिराग पासवान ने कहा कि नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार जी को अब मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। नीतीश जी की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। नीतीश कुमार जी यही आपका जनता-राज है क्या? लोजपा नेता ने आगे सवाल करते हुए पूछा कि नीतीश कुमार जी इन मौतें का गुनहगार कौन?

कैबिनेट ने दी बलात्कार, पॉक्सो की विशेष अदालतों के लिए अपर जिला एवं सत्र जज के 54 पदों के सृजन की स्वीकृति
बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने बलात्कार और पॉक्सो मामलों की विशेष अदालतों के लिए अपर जिला एवं सत्र जज के 54 पदों के सृजन की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को इन्टर्नशिप के दौरान मिलने वाली छात्रवृत्ति में वृद्धि को भी मंजूरी दे दी है।

बेगूसराय घटना पर मोदी ने कहा- दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में गठबंधन की सरकार बनी, अपराधियों के हौसले बुलंद
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि मंगलवार शाम बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई, 10-11 लोग घायल हैं। दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में गठबंधन की सरकार बनी है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

Begusarai में फायरिंग पर बोले ADG- 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित
बेगूसराय की घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हमारी पेट्रोलिंग टीम अपराधियों को नहीं रोक पाई या चेकिंग नहीं कर सकी। इस संबंध में 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static