RJD के 3 नेताओं के ठिकानों पर CBI का छापा तो सिन्हा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, पढ़ें Top 10 News

8/24/2022 6:24:18 PM

 

 

पटनाः सीबीआई ने बिहार में सत्तारूढ़ राजद के कोषाध्यक्ष और विधान पार्षद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के पटना समेत चार ठिकानों पर आज एक साथ छापेमारी की। वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक भावनात्मक भाषण में सत्तारूढ़ महागठबंधन द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नाराजगी जताने के बाद बुधवार को सदन में इस्तीफा देने की घोषणा की। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

RJD के 3 नेताओं के ठिकानों पर CBI का छापा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोषाध्यक्ष और विधान पार्षद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के पटना समेत चार ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापेमारी की।

विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक भावनात्मक भाषण में सत्तारूढ़ महागठबंधन द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नाराजगी जताने के बाद बुधवार को सदन में इस्तीफा देने की घोषणा की। 

बिहार विधान परिषद के सभापति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए JDU के देवेश चंद्र ठाकुर
जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर निर्विरोध बिहार विधान परिषद के सभापति निर्वाचित हो गए हैं। विधान परिषद में सभापति पद के लिए नामांकन की निर्धारित समय सीमा बुधवार 12 बजे दिन तक देवेश चंद्र ठाकुर के पक्ष में 5 सेट में नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया।

आचार संहिता उल्लंघन मामले में Lalu Yadav को गवाहों और सबूतों के आधार पर किया गया बरी
सिविल कोर्ट हाजीपुर ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को गवाहों और सबूतों के आधार पर बरी कर दिया है। दरअसल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान जाति आधारित टिप्पणी करने और आदर्श आचार-संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। 

नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत... 160 सदस्यों ने किया वोट
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। नवगठित महागठबंधन सरकार के विश्वास मत हासिल करने के लिए बुधवार को विधानसभा की आहूत बैठक में नीतीश सरकार के पक्ष में 160 सदस्यों ने वोट किया। वहीं, विपक्षी सदस्यों के सदन से बहिर्गमन के कारण सरकार के विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़े। 

राबड़ी देवी ने CBI की छापेमारी के पीछे षड्यंत्र होने का लगाया आरोप
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के मालिकाना हक वाले परिसरों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी के पीछे कोई षड्यंत्र होने का आरोप लगाया।


बिहार विधानसभा के बाहर महागठबंधन के विधायकों का प्रदर्शन
बिहार विधानसभा के बाहर विपक्षी विधायकों ने अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे की मांग की। विपक्षी विधायकों ने कहा,"हमारा मनोबल गिराने के लिए छापे किए जा रहे हैं। अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचानी है, जिसके लिए छापे हो रहे हैं। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के हमारे प्रस्ताव पर विचार किया जाना चाहिए।" 


बिहार विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष नहीं चाहते थे कि एक दलित सदन की करे अध्यक्षता: उपाध्यक्ष
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने आरोप लगाया कि निवर्तमान अध्यक्ष (स्पीकर) विजय कुमार सिन्हा ने अपने इस्तीफे के बाद सदन की कार्यवाही संचालित करने का उन्हें मौका नहीं देकर ‘‘दलितों का अपमान'' किया। 

CBI की छापेमारी पर बोले जायसवाल- BJP किसी को लगाती नहीं और किसी को फंसाती नहीं
बिहार में राजद नेताओं के घर पर चल रही सीबीआई की छापेमारी पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को लगाती नहीं और किसी को फंसाती नहीं है। 

Raid पर बोले मनोज झा- आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है, BJP ने डराने के लिए आज का दिन चुना
बिहार में चल रही रेड पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और भाजपा ने डराने के लिए आज का दिन चुना है। राजद सांसद ने कहा कि आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है। मनोज झा ने कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था भाजपा लोग इस स्तर पर जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static